वाशिंगटन, 01 मार्च (हि.स.)। अमेरिकी पॉलिटिकल मिलिट्री ब्यूरो की सहायक विदेश मंत्री जेसिका लुईस ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ने भारत के साथ अपने संबंधों को प्रगाढ़ और मजबूत किया है। भारत सुरक्षा संबंधों के लिहाज से हमारे लिए अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण देश है।
लुईस ने 'डिफेंस राइटर्स ग्रुप' के साथ चर्चा में जोर देकर कहा-'अमेरिका ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के साथ अपने संबंधों को प्रगाढ़ और मजबूत किया है। यह सिलसिला जारी रहेगा।'
