बोला टीनूबू होंगे नाइजीरिया के अगले राष्ट्रपति | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

बोला टीनूबू होंगे नाइजीरिया के अगले राष्ट्रपति

Date : 01-Mar-2023

अबुजा (नाइजीरिया), 01 मार्च (हि.स.)। अफ्रीका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया के अगले राष्ट्रपति सत्तारूढ़ पार्टी ऑल प्रोग्रेसिव कांग्रेस (एपीसी) के बोला टीनूबू होंगे। राष्ट्रपति पद के लिए 25 फरवरी को हुए चुनाव में उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया है।

इस चुनाव में कुल 18 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई। मुख्य मुकाबला एपीसी के बोला टीनूबू, मुख्य विपक्षी पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अतीकु अबुबकर और लेबर पार्टी के पीटर ओबी के बीच रहा। इस चुनाव में सुरक्षा, तेल चोरी और बढ़ती महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा रहा।

राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी इस बार चुनाव में शामिल नहीं हुए। मई में वो संवैधानिक तौर पर अपने दो कार्यकाल पूरा कर लेंगे। इस चुनाव में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के लिए नए सीनेटर और सदस्यों का भी चुनाव हुआ है। 11 मार्च को नाइजीरिया के 36 में से 28 राज्यों के राज्यपाल के लिए भी चुनाव होना है।

नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है। पश्चिम अफ्रीका में इस्लामी विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में वह पश्चिमी देशों का प्रमुख सहयोगी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement