जेलेंस्की ने संयुक्त सैन्य बलों के कमांडर को किया बर्खास्त, चीन के शांति प्रस्ताव का स्वागत | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

जेलेंस्की ने संयुक्त सैन्य बलों के कमांडर को किया बर्खास्त, चीन के शांति प्रस्ताव का स्वागत

Date : 27-Feb-2023

 कीव, 27 फरवरी (हि.स.)। रूसी हमले के एक साल बाद चीन की ओर से आए शांति प्रस्ताव का यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने स्वागत किया है। जेलेंस्की ने यूक्रेन के संयुक्त सैन्य बलों के कमांडर मेजर जनरल एडवर्ड मिखाइलोविच मोसकालोव को बर्खास्त कर दिया है।

पिछले वर्ष फरवरी में रूस की सेनाओं ने यूक्रेन पर जोरदार आक्रमण कर दिया था। इसके बाद मार्च में यूक्रेन के संयुक्त सैन्य बलों के तत्कालीन कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ओलेक्जेंडर पावलिक को हटाकर मेजर जनरल एडवर्ड मिखाइलोविच मोसकालोव को संयुक्त सैन्य बलों का कमांडर नियुक्त किया गया था। लेफ्टिनेंट जनरल ओलेक्जेंडर पावलिक को कीव रीजनल मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन का प्रमुख बनाया गया था। अब युद्ध का एक साल पूरा होने के हाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने संयुक्त सैन्य बलों के कमांडर मेजर जनरल एडवर्ड मिखाइलोविच मोसकालोव को बर्खास्त कर दिया है।

पिछले कुछ दिनों में यूक्रेन की सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर कई बड़े बदलाव किये हैं। हाल ही में पूरे देश में भ्रष्टाचार विरोधी छापेमारी भी की गयी थी। इसके बाद भी कई अधिकारियों को पद से हटाया गया था। अब मेजरल जनरल एडवर्ड मिखाइलोविच मोसकालोव को बर्खास्त किये जाने से तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। अभी तक उन्हें बर्खास्त करने की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। इस कारण अभी तक यह साफ नहीं है कि मोसकालोव को भ्रष्टाचार के चलते बर्खास्त किया गया है या फिर किसी और कारण से।

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के साथ जारी युद्ध के बीच चीन के शांति प्रस्ताव का स्वागत किया है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि वह इस प्रस्ताव को तभी स्वीकार करेंगे, जब पुतिन अपने सभी सैनिकों को यूक्रेन की कब्जाई हुई धरती से वापस बुलाएंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि चीन ने यह प्रस्ताव सही में शांति के लिए दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चीन रूस को हथियारों की आपूर्ति भी नहीं करेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement