अमेरिका में साल्सा के स्वर्ण युग की शुरुआत करने वाले दिग्गज संगीतकार एडी पाल्मिएरी का निधन | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

अमेरिका में साल्सा के स्वर्ण युग की शुरुआत करने वाले दिग्गज संगीतकार एडी पाल्मिएरी का निधन

Date : 07-Aug-2025

अमेरिका के न्यूयॉर्क में साल्सा के स्वर्ण युग की शुरुआत करने वाले 20वीं सदी के महान संगीतगार एडी पाल्मिएरी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 88 वर्षीय पाल्मिएरी ने बुधवार को न्यू जर्सी के हैकेनसैक स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। उनकी सबसे छोटी बेटी गैब्रिएला ने उनके निधन की पुष्टि की। पियानोवादक और बैंड लीडर पाल्मिएरी का सर्वाधिक योगदान अफ्रीकी-कैरेबियाई संगीत के साल्सा में है। जीवंत नृत्य शैली से भरपूर साल्सा को लयबद्ध और जोशीला संगीत माना जाता है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, एडी ने 1961 में पहला आठ सदस्यों वाला 'ला परफेक्टा' बैंड स्थापित किया। उन्होंने इसके माध्यम से लैटिन संगीत में कई शैलीगत बदलाव किए। इससे उन्हें आय के रूप में अकूत संपत्ति प्राप्त हुई। उन्होंने कभी भी नवाचार करना बंद नहीं किया।

1970 के दशक में पाल्मिएरी ने "वामोनोस पा'ल मोंटे" और "द सन ऑफ लैटिन म्यूज़िक" सहित कई बेहद लोकप्रिय एलबम में जैज, रॉक, फंक और यहां तक कि आधुनिक शास्त्रीय संगीत के साथ साल्सा को भी शामिल किया। उन्होंने फ्यूजन बैंड हार्लेम रिवर ड्राइव के साथ भी काम किया। जैज संगीतकार कैल त्जादर, ब्रायन लिंच और डोनाल्ड हैरिसन के साथ उनकी जोड़ी ने भरपूर ख्याति अर्जित की।

पाल्मिएरी ने हरदम जैज पियानोवादक मैकॉय टाइनर और थेलोनियस मोंक को अपना प्रेरक माना। प्यूर्टो रिकान संस्कृति के विद्वान जुआन फ्लोरेस ने 'साल्सा राइजिंग: न्यूयॉर्क लैटिन म्यूजिक ऑफ द सिक्सटीज जेनरेशन' (2016) में लिखा है कि पाल्मिएरी साल्सा के सांस्कृतिक आंदोलन के प्रमुख प्रवर्तक हैं। उन्हें 2013 में नेशनल एंडोमेंट फॉर द आर्ट्स ने जैज मास्टर की उपाधि दी। लैटिन ग्रैमी में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। हालांकि वह कभी हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके। पाल्मिएरी

खुद को न्यूयॉर्क के मजदूर वर्ग और प्यूर्टो रिकान इलाकों का राजदूत मानते थे। वह अपने पिता के आइसक्रीम पार्लर में एग क्रीम परोसते हुए बड़े हुए।

वर्षों तक उन्होंने आंतरिक राजस्व सेवा को कर देने से इनकार कर दिया। उन्होंने राजनीतिक अर्थशास्त्री हेनरी जॉर्ज के विचारों का अपनाया कि आयकर डकैती का एक वैध रूप है। बाद में, पाल्मिएरी ने अपनी ख्याति का उपयोग ग्रैमी पुरस्कारों में लैटिन संगीत को अधिकाधिक शामिल करने के लिए आंदोलन चलाने में किया। उन्होंने वर्षों तक रिकॉर्डिंग अकादमी के न्यूयॉर्क बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य के रूप में कार्य किया और 1995 में सर्वश्रेष्ठ लैटिन जैज एलबम श्रेणी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement