जापान के तापमान में अप्रत्याशित उछाल, इसेसाकी में पारा 41.8 पहुंचा | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

जापान के तापमान में अप्रत्याशित उछाल, इसेसाकी में पारा 41.8 पहुंचा

Date : 05-Aug-2025

टोक्यो, 05 अगस्त। जापान के गुनमा प्रांत के कांटो के इसेसाकी में 05 अगस्त को पारा अप्रत्याशित रूप से उछलते हुए खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। कांटो के सुदूर पश्चिमी हिस्से में स्थित इस शहर में दोपहर 2:26 बजे अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसे जापान में इस सीजन में सबसे अधिक तापमान बताया जा रहा है।

द असाही शिंबुन अखबार के अनुसार पश्चिमी टोक्यो के कुछ हिस्सों में भी तापमान लगभग इतना ही रहा। ओमे में तापमान 40.4 और हाचिओजी में 40.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस मौसम में यह पहली बार है जब टोक्यो में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने देश के 44 प्रांतों के लिए हीट स्ट्रोक की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने जनता से अत्यधिक सावधानी बरतने वातानुकूलित जगह पर रहने का आग्रह किया है। एजेंसी के अनुसार, माएबाशी में अधिकतम तापमान 41, साइतामा प्रांत के कुमागाया में 40, साइतामा, चिचिबू यामानाशी प्रांत के कोफू में 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार तोचिगी प्रांत के उत्सुनोमिया में 38, मध्य टोक्यो में 37, सेंडाई, नागोया, ओसाका में 36 और फुकुओका में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी दी है कि होक्काइडो और तोहोकू में भारी बारिश हो सकती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement