लॉस एंजिल्स में सामूहिक गोलीबारी: दो की मौत, छह घायल; जांच जारी | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

लॉस एंजिल्स में सामूहिक गोलीबारी: दो की मौत, छह घायल; जांच जारी

Date : 05-Aug-2025

अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में हुई सामूहिक गोलीबारी की एक दर्दनाक घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। यह घटना शहर के केंद्र में 14वें प्लेस और ग्रिफ़िथ एवेन्यू के पास उस समय हुई, जब क्षेत्र में कई पार्टियाँ चल रही थीं।

लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग (LAPD) के अनुसार, घायलों की उम्र 26 से 62 वर्ष के बीच है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है।

फिलहाल किसी गिरफ़्तारी की घोषणा नहीं की गई है और गोलीबारी के कारण का भी अब तक पता नहीं चल सका है। जांच जारी है और पुलिस क्षेत्र में गवाहों से पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी राज्य मोंटाना के एनाकोंडा में एक बार में गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी। अमेरिका में इस तरह की लगातार गोलीबारी की घटनाएं सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय बनती जा रही हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement