तुर्किये-सीरिया में फिर आया तेज भूकंप, 6.4 तीव्रता के कारण हजारों लोगों की मौत | The Voice TV

Quote :

"हम जो सोचते हैं, वो बन जाते हैं। इसलिए हमेशा अच्छा सोचें।" — गौतम बुद्ध

International

तुर्किये-सीरिया में फिर आया तेज भूकंप, 6.4 तीव्रता के कारण हजारों लोगों की मौत

Date : 21-Feb-2023

अंकारा, 20 फरवरी (हि.स.)। तुर्किये-सीरिया में 6 फरवरी को आये विनाशकारी भूकंप के बाद एक बार फिर सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र तुर्किये-सीरिया बॉर्डर क्षेत्र से दो किमी. (1.2 मील) की गहराई में आया है। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र ने कहा कि सोमवार को तीव्रता 6.4 का भूकंप आने के बाद तुर्किये और सीरिया में भारी तबाही के साथ ही हजारों लोगों की मौत हो गई है।

तुर्किये में एक बार फिर भूकंप आने से लोग दहशत में हैं। 6.4 तीव्रता का भूकंप आने के बाद अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। तुर्किये के अंताक्य शहर में इसका केंद्र रहा और इससे कई इमारतों को नुकसान की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के झटके मिस्र और लेबनान में भी महसूस किये गए।

तुर्किये-सीरिया में 6 फरवरी को भी भूकंप आया था, इस भूकंप ने दोनों देशों में भीषण तबाही मचाई थी। भूकंप से अब तक कुल 45 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और आंकड़ा हर रोज बढ़ रहा है। भूकंप की तीव्रता 7.8 होने के चलते हजारों इमारतें धराशाई हो गई और लाखों लोग उसमें फंस गए थे। बचाव अभियान तेजी से चलाने के बावजूद बड़े स्तर पर लोगों ने अपनी जान गंवाई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement