भारत की राजकीय यात्रा पर पहुंचे फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर, द्विपक्षीय संबंधों में नई गति की उम्मीद | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

भारत की राजकीय यात्रा पर पहुंचे फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर, द्विपक्षीय संबंधों में नई गति की उम्मीद

Date : 04-Aug-2025

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर आज दोपहर भारत की पाँच दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचेंगे। उनके साथ प्रथम महिला लुईस अरनेटा मार्कोस, कैबिनेट मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापार प्रतिनिधियों सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है।

यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मार्कोस कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। अपनी यात्रा के अंतिम चरण में राष्ट्रपति मार्कोस बेंगलुरु भी जाएंगे।

भारत और फिलीपींस के बीच राजनयिक संबंध 1949 में स्थापित हुए थे। तब से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्री सहयोग, स्वास्थ्य, कृषि, फार्मास्यूटिकल्स और डिजिटल तकनीकों जैसे कई क्षेत्रों में साझेदारी मजबूत हुई है। दोनों देश क्षेत्रीय स्तर पर भी, विशेष रूप से भारत-आसियान रणनीतिक साझेदारी के तहत, गहरे रूप से जुड़े हैं।

फिलीपींस के साथ भारत के संबंध "एक्ट ईस्ट" नीति, "विजन महासागर" और "हिंद-प्रशांत रणनीति" का अहम हिस्सा हैं। यह यात्रा भारत-फिलीपींस राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है, और इसे दोनों देशों के बीच भविष्य के सहयोग को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement