अमेरिकी आसमान पर फिर दिखा जासूसी गुब्बारा, खतरे में विमान सेवाएं | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

अमेरिकी आसमान पर फिर दिखा जासूसी गुब्बारा, खतरे में विमान सेवाएं

Date : 20-Feb-2023

वाशिंगटन, 20 फरवरी । अमेरिकी आसमान पर एक बार फिर विशालकाय जासूसी गुब्बारा देखा गया है। अमेरिकी सेना के साथ उड्डयन विभाग को भी सतर्क कर दिया गया है, क्योंकि यह गुब्बारा तमाम विमान सेवाओं को भी खतरे में डाल रहा है।

जानकारी के मुताबिक अमेरिका के हवाई राज्य के होनुलुलु के पूर्वी क्षेत्र में एक गुब्बारा देखा गया है। जमीन से 40 हजार से 50 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे इस गुब्बारे को बीते दिनों चीन के जासूसी गुब्बारों से जोड़ कर देखा जा रहा है। जिस इलाके में यह विशाल गुब्बारा दिखा है, वह कई हवाई जहाजों का उड़ान क्षेत्र है। ऐसे में यह गुब्बारा उन हवाई उड़ानों के लिए भी खतरा बना हुआ है। इन विमान सेवाओं के कई पायलटों ने भी इस गुब्बारे को देखा है।

अभी तक यह साफ नहीं है कि यह गुब्बारा कहां से आया है और इससे लोगों को कोई खतरा तो नहीं है। अमेरिकी एजेंसियां इस बाबत पड़ताल कर रही हैं। पिछले दिनों अमेरिकी आकाश में चीन का एक जासूसी गुब्बारा दिखने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया था। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने अपना चीन का दौरा रद्द कर दिया था। साथ ही अमेरिका ने उक्त गुब्बारे को मार गिराया था, जिस पर चीन ने आपत्ति जताई थी।

वहीं, अमेरिका ने चीन पर गुब्बारे की मदद से जासूसी करने का आरोप लगाया था। अमेरिका ने दावा किया था कि जिस गुब्बारे को निशाना बनाकर गिराया गया था, उसमें जासूसी उपकरण लगे हुए थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement