अफ्रीकी यूनियन ने इजराइल का प्रेक्षक दर्जा छीना, राजदूत को निकाला बाहर | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

अफ्रीकी यूनियन ने इजराइल का प्रेक्षक दर्जा छीना, राजदूत को निकाला बाहर

Date : 20-Feb-2023

अदीस अबाबा, 20 फरवरी (हि.स.)। अफ्रीकी यूनियन ने इजराइल का प्रेक्षक दर्जा छीन लिया है। इसके साथ ही अफ्रीकी यूनियन के सम्मेलन से इजराइली राजदूत व प्रतिनिधिमंडल को बहार निकाल दिया गया। इजराइल ने ईरान पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अल्जीरिया और दक्षिण अफ्रीका की मदद से उसका प्रेक्षक दर्जा छीना गया।

वर्ष 2021 में अफ्रीकी यूनियन ने इजराइल को प्रेक्षक का दर्जा दिया था। उस समय भी प्रिटोरिया सहित कई देशों ने इसका विरोध किया था, किन्तु इजराइल ने इसे अपनी बड़ी कूटनीतिक सफलता माना था। पिछले वर्ष हुई अफ्रीकी यूनियन की बैठक में एक बार फिर इजराइल का प्रेक्षक दर्जा छीनने की मांग की गयी थी, किन्तु तब इसे खारिज कर दिया था।

अब अफ्रीकी यूनियन कमीशन के प्रमुख मौसा फाकी महामत ने बताया कि अगले आदेश तक इजराइल के प्रेक्षक दर्जे को बर्खास्त कर दिया गया है। अब अफ्रीकी यूनियन की विशेष समिति इस पर चर्चा करके फैसला लेगी।

इस फैसले के बाद इजराइल को अफ्रीकी यूनियन के सम्मेलन से भी बाहर कर दिया गया। इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा स्थित अफ्रीकी यूनियन के असेंबली हॉल से इजराइल के विदेश मंत्री व प्रतिनिधिमंडल के अन्य साथियों को बाहर निकाल दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सुरक्षा कर्मी इन लोगों को बाहर ले जाते दिख रहे हैं।

अफ्रीकी यूनियन के इस कदम पर इजराइल ने नाराजगी जताई है। इजराइल ने आरोप लगाया है कि अफ्रीकी यूनियन को अल्जीरिया और दक्षिण अफ्रीका द्वारा बंधक बना लिया गया। इजराइल ने इन सब पर ईरान के नियंत्रण की बात कही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement