नीदरलैंड का जासूसी के आरोप में रूस के 10 राजनयिकों को निष्कासित करने का फैसला | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

नीदरलैंड का जासूसी के आरोप में रूस के 10 राजनयिकों को निष्कासित करने का फैसला

Date : 19-Feb-2023

 हेग (नीदरलैंड), 19 फरवरी (हि.स.)। नीदरलैंड सरकार ने जासूसी के आरोप में रूस के 10 राजनयिकों को निष्कासित करने की घोषणा की है। यहां के प्रमुख समाचार पत्र नीदरलैंड टाइम्स ने विदेशमंत्री वोपके होकेस्ट्रा के बयान के हवाले से शनिवार को यह जानकारी दी।

नीदरलैंड टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नीदरलैंड ने रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने का फैसला इसलिए किया है क्योंकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता रुकी हुई है। नीदरलैंड ने राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। नीदरलैंड के विदेश मंत्री वोपके होक्स्ट्रा ने ट्वीट कर कहा कि अपने राजनयिकों के जरिए नीदरलैंड में खुफिया अधिकारियों को तैनात करने के रूस के निरंतर प्रयासों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए हम नीदरलैंड में रूसी राजनयिकों की संख्या को सीमित कर रहे हैं।

विदेशमंत्री वोपके होकेस्ट्रा ने कहा कि मॉस्को में डच दूतावास में काम करने वाले राजनयिकों की संख्या की तुलना में नीदरलैंड हेग में रूस के दूतावास में अधिक राजनयिकों को काम करने की अनुमति नहीं देगा। रूसी दूतावास के करीब 10 कर्मचारियों को नीदरलैंड छोड़ना होगा।

उन्होंने साफ किया कि एम्स्टर्डम में रूसी व्यापार कार्यालय 21 फरवरी से बंद हो जाएगा। इसके अलावा सेंट पीटर्सबर्ग में डच वाणिज्य दूतावास 20 फरवरी से बंद हो जाएगा। मॉस्को में डच दूतावास खुला रहेगा।

इस बीच डच सरकार के इस निर्णय के बाद रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह नीदरलैंड के फैसले का जवाब देगा। उल्लेखनीय है कि नीदरलैंड ने मार्च 2022 में कथित जासूसी पर 17 रूसी राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था। इसके जवाब में रूस ने 15 डच राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement