क्रांतिकारी बदलावः सऊदी अरब पहली बार स्पेस में भेजेगा महिला अंतरिक्ष यात्री | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

क्रांतिकारी बदलावः सऊदी अरब पहली बार स्पेस में भेजेगा महिला अंतरिक्ष यात्री

Date : 14-Feb-2023

नई दिल्ली, 14 फरवरी। सऊदी अरब इस साल के अंत में अपनी पहली महिला अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष मिशन पर भेजेगा। देश की रूढ़िवादी छवि को सुधारने की दिशा में इसे प्रभावी कदम माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी अरब की महिला अंतरिक्ष यात्री रेयाना बरनावी एक पुरुष अंतरिक्ष यात्री अली अल कर्नी के साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेंगी। इस मिशन पर क्रू मेंबर भी शामिल होंगे। उनका स्पेस शिप अमेरिका से रवाना होगा।

सऊदी नेता क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अपने देश की कठोर छवि से इतर महिलाओं के लिए सुधार के कई कदम उठाते रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement