रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत के साथ 2030 तक दीर्घकालिक सहयोग के लिए मास्को द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने यह बात सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच (SPIEF) 2025 के पूर्ण अधिवेशन को संबोधित करते हुए कही।
राष्ट्रपति पुतिन ने जोर देकर कहा कि रूस भारत सहित अपने प्रमुख वैश्विक साझेदारों के साथ आर्थिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने यह स्पष्ट किया कि रूस और चीन किसी नई बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था को थोपी हुई शक्ति संरचना के रूप में नहीं देख रहे, बल्कि यह सहयोग साझा मूल्यों और संतुलन पर आधारित है।
SPIEF 2025 की थीम थी: "साझा मूल्य: बहुध्रुवीय दुनिया में विकास की नींव।" इस प्रतिष्ठित मंच में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया।
श्री वैष्णव ने दो प्रमुख सत्रों में भाग लेते हुए भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में हो रही प्रगति और तकनीकी विकास में नैतिकता, समावेशिता और वैश्विक सहयोग पर आधारित भारत के दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया।
