पाकिस्तान का रुपया भी नहीं दे रहा साथ, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बड़ी गिरावट | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

पाकिस्तान का रुपया भी नहीं दे रहा साथ, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बड़ी गिरावट

Date : 04-Feb-2023

 वाशिंगटन, 04 फरवरी (हि.स.)। 'अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन अमेरिकी सीमा में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने में भारतीयों की मदद करने के एवज में उनसे औसतन 21,000 डॉलर वसूलते हैं।' एरिजोना की कोचाइस काउंटी के शेरिफ मार्क डैनल्स ने यह सनसनीखेज खुलासा करते हुए यहां इस सप्ताह सांसदों को इस बात की सूचना दी है।

डैनल्स ने सदन की न्यायपालिका समिति के सदस्यों से कहा है कि कुछ दिन पहले एक आपराधिक संगठन ने विदेशी नागरिक को गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में प्रवेश कराने के लिए कम से कम 7,000 डॉलर वसूले।मेक्सिको के साथ लगती सीमा सुरक्षित नहीं है। अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठनों का कब्जा है।



उन्होंने कहा- 'यह आपराधिक संगठन तय करते हैं कि कौन आएगा। उनका शुल्क इस बात से तय होता है कि आप कौन हैं। क्या आप किसी और देश से आने वाले आतंकवादी हैं।' कांग्रेस सदस्य बैरी मूरे के भारतीयों से जुड़े एक प्रश्न पर उन्होंने कहा- 'मुझे लगता है कि भारतीय नागरिकों से 21,000 डॉलर लिए जाते हैं, लेकिन न्यूनतम राशि अभी करीब 7,000 डॉलर है। इनमें से ज्यादातर लोगों के पास इतना पैसा नहीं होता है।'



डैनल्स ने कहा-' गैरकानूनी तरीके से अमेरिका सीमा पर प्रवेश करने वाले लोग कुछ समय बाद इन संगठनों के गुलाम बन जाते हैं। यह संगठन इनका प्रयोग देह व्यापार, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और श्रम के लिए करते हैं।'


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement