अमेरिका ने चेताया, 2027 तक ताइवान पर हमला करेगा चीन | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

अमेरिका ने चेताया, 2027 तक ताइवान पर हमला करेगा चीन

Date : 03-Feb-2023

 चीनी राष्ट्रपति दे चुके हैं अपनी सेना को हमले का आदेश

वाशिंगटन, 3 फरवरी (हि.स.)। चीन और ताइवान के बीच जारी तनाव के बीच अब अमेरिका ने डराने वाली चेतावनी दी है। अमेरिका ने चेताया है कि वर्ष 2027 तक चीन की सेना ताइवान पर हमला करेगी। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक का दावा है कि चीनी राष्ट्रपति अपनी सेना को हमले का आदेश दे चुके हैं।

सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स ने कहा है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ताइवान से संबंधित महत्वकांक्षा को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए। खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सेना को 2027 तक ताइवान पर हमले का आदेश दे रखा है। अमेरिकी खुफिया चीफ ने स्पष्ट किया कि इसका यह निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए की चीनी राष्ट्रपति ने 2027 में ही ताइवान पर हमले की योजना बनाई है। यह कभी भी हो सकता है, बस यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि शी जिनपिंग पूरी गंभीरता से इस पर फोकस बनाए हुए हैं। सीआईए निदेशक ने कहा कि कि ताइवान को लेकर शी जिनपिंग की महत्वकांक्षा को कम नहीं आंका जा सकता। बर्न्स ने कहा कि रूस के यूक्रेन में फंसने से शी जिनपिंग चकित होंगे और इससे उन्हें सीख भी मिली होगी।

उल्लेखनीय है कि बीते साल अगस्त में अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद अमेरिका-चीन रिश्तों में तनाव और बढ़ गया है। पेलोसी के दौरे के बाद चीन ने सबसे बड़ी मिलिट्री ड्रिल को भी अंजाम दिया था। चीन की तरफ से ताइवान जलडमरूमध्यजल के चारों तरफ जहाज और प्लेन भेजे गए थे। इस कारण चीन और ताइवान के बीच युद्ध के हालात बन गए थे। इस बीच चीन लगातार अपनी सेना को आधुनिक बनाने में जुटा है। चीनी राष्ट्रपति ने अपने एक बयान में चीन की सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा था। इससे पहले बीते साल ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने भी कहा था कि चीन हमारे द्वीप जैसे मॉडल बनाकर हमले की तैयारी कर रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement