म्यांमार के 37 शहरों में मार्शल लॉ | The Voice TV

Quote :

"हम जो सोचते हैं, वो बन जाते हैं। इसलिए हमेशा अच्छा सोचें।" — गौतम बुद्ध

International

म्यांमार के 37 शहरों में मार्शल लॉ

Date : 03-Feb-2023

 यंगून, 03 फरवरी (हि.स.)। पूर्व एशियाई देश म्यांमार की राज्य प्रशासन परिषद ने गुरुवार रात दक्षिण के चार क्षेत्रों के 37 शहरों और चार राज्यों में मार्शल लॉ लागू कर दिया।

यह शहर सागिंग क्षेत्र के हैं। परिषद ने कहा है कि सैन्य कमांड के कमांडरों को सुरक्षा करने, कानून का शासन और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासनिक और न्यायिक शक्ति दी गई है। यह कदम देश में आपातकाल की स्थिति को छह महीने के लिए बढ़ाए जाने के एक दिन उठाया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement