पाकिस्तान: इमरान के करीबी व पूर्व मंत्री फवाद चौधरी की जमानत मंजूर | The Voice TV

Quote :

"हम जो सोचते हैं, वो बन जाते हैं। इसलिए हमेशा अच्छा सोचें।" — गौतम बुद्ध

International

पाकिस्तान: इमरान के करीबी व पूर्व मंत्री फवाद चौधरी की जमानत मंजूर

Date : 01-Feb-2023

 इस्लामाबाद, 1 फरवरी । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी पूर्व मंत्री फवाद चौधरी की जमानत मंजूर हो गयी है। चुनाव आयोग को धमकी देने के मामले में जेल भेजे गए फवाद चौधरी की जमानत मंजूर होने को उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने इंसाफ की जीत करार दिया है।

चुनाव आयोग को धमकी देने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी को पिछले सप्ताह गिरफ्तार कर लिया गया था। फवाद चौधरी ने बीते दिनों चुनाव आयोग को खुलेआम धमकी दी थी। जिसके बाद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के कोहसर थाने में फवाद चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। फवाद इमरान खान की सरकार में पाकिस्तान के सूचना मंत्री रह चुके हैं।

फवाद चौधरी को लाहौर से गिरफ्तार किया गया और पुलिस ने रिमांड लेकर पूछताछ की थी। पुलिस फवाद चौधरी को दो बार रिमांड पर ले चुकी थी। इस्लामाबाद की एक अदालत में न्यायिक मजिस्ट्रेट वकास अहमद राजा के समक्ष पुलिस ने तीसरी बार रिमांड की मांग की थी। मंगलवार को न्यायालय ने पुलिस की मांग खारिज करते हुए फवाद चौधरी को जेल भेजने का आदेश दिया। फवाद को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

न्यायालय द्वारा रिमांड की पुलिस की मांग ठुकराए जाने के बाद बुधवार को फवाद की नियमित जमानत पर फैसला आना था। बुधवार को न्यायालय से फवाद को जमानत मिल गयी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement