पूर्वोत्तर यूक्रेन के सुमी शहर में रूसी मिसाइलों के हमले में दो बच्चों सहित कम से कम 32 लोग मारे गए | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

पूर्वोत्तर यूक्रेन के सुमी शहर में रूसी मिसाइलों के हमले में दो बच्चों सहित कम से कम 32 लोग मारे गए

Date : 13-Apr-2025

 पूर्वोत्तर यूक्रेन के सुमी शहर में रूसी मिसाइलों के हमले में दो बच्चों सहित कम से कम 32 लोग मारे गए हैं और 84 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों में दस बच्चे भी शामिल हैं। यह हमला पाम संडे के दिन उस समय हुआ जब बडी संख्‍या में लोग चर्च सेवाओं में भाग ले रहे थे। 2023 के बाद से यूक्रेनी नागरिकों पर यह सबसे घातक हमला है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इस हमले में दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी गईं। राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इसे आतंकी हमला बताया है। उन्‍होंने   दुनिया से इस हमले की निंदा करने का आग्रह किया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement