पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी के नेता फवाद चौधरी गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

"हम जो सोचते हैं, वो बन जाते हैं। इसलिए हमेशा अच्छा सोचें।" — गौतम बुद्ध

International

पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी के नेता फवाद चौधरी गिरफ्तार

Date : 25-Jan-2023

इस्लामाबाद, 25 जनवरी (हि.स.)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ नेता और पूर्व मंत्री फवाद चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी लाहौर में की गई है। चुनाव आयोग ने फवाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

चुनाव आयोग ने अवमानना के मामले में पार्टी अध्यक्ष इमरान खान, फवाद चौधरी और असद उमर के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। इन नेताओं ने आयोग के सामने पेशी से छूट मांगी थी। आयोग ने इस मांग को खारिज करते हुए 50,000 रुपये के जमानती बांड के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement