संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की अस्थाई सदस्यता की उम्मीदवारी का समर्थन करेगा मालदीव | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की अस्थाई सदस्यता की उम्मीदवारी का समर्थन करेगा मालदीव

Date : 24-Jan-2023

 माले, 23 जनवरी (हि.स.)। मालदीव वर्ष 2028-29 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थाई सदस्यता के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करेगा। मालदीव के विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा में भारत के मजबूत और प्रभावी नेतृत्व का हवाला देते हुए सोमवार को यह बात कही।

उल्लेखनीय है कि भारत ने पिछले महीने सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य के तौर पर वर्ष 2028-29 के कार्यकाल के लिए दावेदारी पेश करने की घोषणा की थी।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की मालदीव यात्रा के कुछ दिन बाद मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि मालदीव की सरकार ने सुरक्षा परिषद में वर्ष 2028-29 के लिए अस्थाई सदस्यता के वास्ते भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करने का फैसला किया है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वर्ष 2028-29 के अस्थाई सदस्यों के लिए जून 2027 में महासभा के 81वें सत्र में मतदान होगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement