नेपाल पहुंचे भारतीय सेना के पूर्व छह शीर्ष अधिकारी, पशुपतिनाथ के दर्शन किए | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

नेपाल पहुंचे भारतीय सेना के पूर्व छह शीर्ष अधिकारी, पशुपतिनाथ के दर्शन किए

Date : 26-Feb-2025

काठमांडू, 26 फ़रवरी। नेपाली सेना के निमंत्रण पर काठमांडू आए भारतीय थलसेना के 6 पूर्व सेनाध्यक्षों ने महाशिवरात्रि के अवसर पर आज भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष पूजा की है।

नेपाली सेना के द्वारा आयोजित सेना दिवस के कार्यक्रम में पहुंचने वाले भारतीय थलसेना के पूर्व प्रमुख भारतीय सेना के पूर्वप्रमुख जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह, जनरल दीपक कपूर, जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, जनरल दलवीर सिंह सुहाग, जनरल (डॉ.) मनोज मुकुंद नरवणे और जनरल मनोज पांडे ने पशुपतिनाथ मंदिर जाकर वहां विशेष पूजा करने और दर्शन करने की जानकारी दी गई है।

ये सभी पूर्व सेना प्रमुख महाशिवरात्रि के दिन होने वाले नेपाली सेना के स्थापना दिवस समारोह में सहभागी होने आए हैं। नेपाली सेना इस वर्ष अपना 263वा स्थापना दिवस मना रही है। इसके अलावा भारतीय सेना के पूर्व प्रमुखों द्वारा नेपाल भारत सैन्य प्रमुखों के एक सम्मेलन में भी शिरकत करने की जानकारी नेपाली सेना के तरफ से दी गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement