मलावी के राष्ट्रपति ने कांगो से सैनिकों की वापसी का आदेश दिया | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

मलावी के राष्ट्रपति ने कांगो से सैनिकों की वापसी का आदेश दिया

Date : 08-Feb-2025

 

मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने रक्षा बल कमांडर पॉल वैलेंटिनो फिरी को पूर्वी लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआरसी) से मलावी सैनिकों की वापसी की तैयारी शुरू करने का आदेश दिया है। मलावी सैनिक डीआरसी सरकार को पूर्व में विद्रोहियों से लड़ने में मदद करने के लिए दक्षिणी अफ्रीकी विकास समुदाय मिशन का हिस्सा हैं।

 एक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने डीआरसी में युद्धरत पक्षों द्वारा युद्ध विराम की घोषणा का सम्मान करने का निर्णय लिया। इसमें कहा गया है कि इस निर्णय का उद्देश्य स्थायी शांति की दिशा में नियोजित वार्ता का मार्ग प्रशस्त करना है जो दक्षिणी अफ्रीकी विकास समुदाय क्षेत्र में स्थिरता लाएगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी पूर्वी डीआरसी में संकट को समाप्त करने के लिए और अधिक प्रयास करने का आग्रह किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, श्री गुटेरेस ने डीआरसी की स्थिति को बेहद चिंताजनक बताया।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement