इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत बेंगकुलु में भूकंप के झटके | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

International

इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत बेंगकुलु में भूकंप के झटके

Date : 14-Jan-2023

जकार्ता, 14 जनवरी (हि.स.)। इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत बेंगकुलु में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम , जलवायु विज्ञान और भू-भौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी।
एजेंसी ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार शनिवार सुबह पांच बजकर 41 मिनट पर आया और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई।
भूकंप का केंद्र कौर जिले से 55 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में और समुद्र तल के नीचे 18 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से सुनामी का खतरा नहीं है। जानमाल के नुकसान की अब तक कोई सूचना नहीं है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement