अली बाबा समूह के संस्थापक चीन के अरबपति उद्योगपति जैक मा बैंकाक में दिखे | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

International

अली बाबा समूह के संस्थापक चीन के अरबपति उद्योगपति जैक मा बैंकाक में दिखे

Date : 08-Jan-2023

 बैंकाक, 08 जनवरी । दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार चीन के अरबपति उद्योगपति और अली बाबा समूह के संस्थापक जैक मा लंबे समय बाद थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में नजर आए। जैक मा का फोटो मिशेलिन-स्टार शेफ सुपिन्या ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

सुपिन्या ने अरबपति के साथ खुद की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा अविश्वसनीय रूप से विनम्र, हम आपका और आपके परिवार का स्वागत करने के लिए खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जैक मा को थाईलैंड के सबसे बड़े कृषि व्यवसाय समूह चारोन पोकफंड ग्रुप बोर्ड के चेयरमैन सुपाकित चेरावनोंट के साथ रेस्तरां में देखा गया। इसके अलावा जैक मा एक बाक्सिंग मैच में भी दिखे। उन्होंने चैंपियन मुक्केबाज सोम्बत बुआकाव बंचामेक के साथ फोटो भी खिंचवाई।

करीब तीन माह कहा गया था कि चीन छोड़ने के बाद जैक मा अपने परिवार और एक निजी शेफ के साथ जापान की राजधानी टोक्यो में रह रहे हैं। जैक मा चीन की सबसे बड़ी फिनटेक दिग्गज कंपनी एंट ग्रुप की कमान छोड़ चुके हैं।

जैक मा ने अक्टूबर 2020 में शंघाई में चीन के वित्तीय नियामकों और सरकारी बैंकों की तीखी आलोचना की थी। इसे सत्तारूढ़ कम्युनिष्ट पार्टी पर हमले के रूप में देखा गया था। इसके चलते उनका चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से विवाद भी हुआ था। 2021 में चीन के रेग्युलेटर्स ने उनके व्यापारिक साम्राज्य पर बड़े पैमाने पर शिकंजा कसा।उनके एंट ग्रुप के मेगा आईपीओ को रोक दिया। इसके बाद से जैक मा ने सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement