नरेन्द्र मोदी भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्रीः दर्शन सिंह धालीवाल | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

International

नरेन्द्र मोदी भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्रीः दर्शन सिंह धालीवाल

Date : 06-Jan-2023

-भारतीय-अमेरिकी उद्योगपति ने कहा, सिख समुदाय के लिए वो बहुत कुछ कर रहे हैं

वाशिंगटन, 06 जनवरी  । भारतीय मूल के अमेरिकी उद्योगपति दर्शन सिंह धालीवाल ने कहा है नरेन्द्र मोदी भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री हैं। वो भारत और देश के बाहर रह रहे सिख समुदाय के लिए काफी कुछ कर रहे हैं। इस वर्ष के प्रवासी भारतीय सम्मान के लिए चुने गए 27 लोगों में शामिल धालीवाल ने कहा कि निसंदेह भारत के पास सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री है। हमें उनके साथ काम करना चाहिए। उनके लक्ष्य हासिल करने में उनकी मदद करनी चाहिए। वह देश के लिए काफी अच्छा कर रहे हैं।

धालीवाल ने प्रवासी भारतीय सम्मान के लिए भारत सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा पुरस्कार विजेताओं के बीच अपना नाम देखना चौंकाने वाला पल रहा। उल्लेखनीय है कि धालीवाल अमेरिका से इस वर्ष प्रवासी भारतीय सम्मान के लिए चुने गए दो लोगों में से एक हैं। फेडएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश सुब्रमण्यम को भी इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

भारतीय मूल के लोगों को दिया जाने वाला भारत सरकार का यह सर्वोच्च सम्मान है। इंदौर में 08 जनवरी से आयोजित तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस पर भारत की राष्ट्रपति यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करेंगी। मूल रूप से पंजाब के रहने वाले धालीवाल 1972 में अमेरिका आ गए थे। उन्होंने अपने भाइयों के साथ पेट्रोल और रियल एस्टेट क्षेत्र में कारोबार शुरू किया। उनके पास 1,000 से अधिक पेट्रोल स्टेशन हैं। साथ ही वार्षिक आय करीब दो अरब डॉलर है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement