फिलीपींस में बाढ़ से चार लाख लोग प्रभावित, 25 की मौत | The Voice TV

Quote :

"हम जो सोचते हैं, वो बन जाते हैं। इसलिए हमेशा अच्छा सोचें।" — गौतम बुद्ध

International

फिलीपींस में बाढ़ से चार लाख लोग प्रभावित, 25 की मौत

Date : 28-Dec-2022

 मनीला, 28 दिसंबर (हि.स.)। फिलीपींस में बाढ़ से कम से कम चार लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इस दौरान बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। साथ 26 लोग लापता हैं। यह जानकारी राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद ने बुधवार को दी।

परिषद के मुताबिक दक्षिणी फिलीपींस में 18, मुख्य लूजोन द्वीप पर बिकोल क्षेत्र में पांच और मध्य फिलीपींस में दो लोगों की मौत हो गई है। बारिश और बाढ़ से घरों, फसलों, सड़कों और पुलों को क्षति हुई है। साथ ही कम से कम से चार लाख लोग प्रभावित हुए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement