टोरंटो में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या | The Voice TV

Quote :

"हम जो सोचते हैं, वो बन जाते हैं। इसलिए हमेशा अच्छा सोचें।" — गौतम बुद्ध

International

टोरंटो में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या

Date : 19-Dec-2022

 टोरंटो, 19 दिसंबर (हि.स.)। कनाडा के टोरंटो में रविवार देररात एक हथियारबंद व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलीबारी कर पांच लोगों की हत्या कर दी। यॉर्क क्षेत्र पुलिस के प्रमुख जेम्स मैकस्वीन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बंदूकधारी को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है। 

मैकस्वीन ने कहा कि गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। वो अस्पताल में है। उसके बचने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि कनाडा में इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। इस साल अक्टूबर में दो पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी के दौरान गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इससे पहले जुलाई में वैंकूवर में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement