थाई नौसेना का युद्धपोत खाड़ी में डूबा, 73 को बचाया गया, 33 की तलाश | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

International

थाई नौसेना का युद्धपोत खाड़ी में डूबा, 73 को बचाया गया, 33 की तलाश

Date : 19-Dec-2022

 बैंकाक, 19 दिसंबर (हि.स.)। थाई नौसेनाका एक युद्धपोत थाइलैंड की खाड़ी में डूब गया। इसमें 106 नौसैनिक सवार थे। इनमें से 73 को राहत और बचाव के दौरान बचा लिया गया। बाकी 33 की तलाश की जा रही है। थाइलैंड की सेना ने सोमवार को रेस्कूयू आपरेशन के तहत तीन जहाजों और दो हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। यह जानकारी नौसेना ने दी है।

थाईलैंड की सेना के मुताबिक एचटीएमएस सुखोथाई युद्धपोत के इंजन में खराबी आने से यह हादसा हुआ। युद्धपोत थाईलैंड की खाड़ी में तट से लगभग 20 समुद्री मील की दूरी पर आधी रात से ठीक पहले डूब गया।

नौसेना ने कहा कि खराब मौसम में रात भर के बचाव अभियान में इस युद्धपोत में सवार 106 लोगों में से 73 को बचा लिया गया। शेष 33 नौसैनिकों


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement