ऑस्ट्रेलिया में दो पुलिस अधिकारियों समेत छह लोगों की हत्या | The Voice TV

Quote :

"हम जो सोचते हैं, वो बन जाते हैं। इसलिए हमेशा अच्छा सोचें।" — गौतम बुद्ध

International

ऑस्ट्रेलिया में दो पुलिस अधिकारियों समेत छह लोगों की हत्या

Date : 13-Dec-2022

 सिडनी, 13 दिसंबर (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया में दो पुलिस अधिकारियों समेत छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई । यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के मुताबिक 12 दिसंबर की शाम करीब पौने पांच बजे चार पुलिस अधिकारी क्वींसलैंड राज्य के वाईंबिला के ग्रामीण इलाके में गए थे। इस दौरान दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारियों समेत छह लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने घटना पर दुख जताया है। अल्बानीस ने ट्वीट किया है- 'शोक संतप्त सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं, ऑस्ट्रेलिया इस दुख में आपके साथ है।'


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement