नाइजीरिया में बंदकूधारियों ने मस्जिद में घुसकर 12 लोगों की हत्या की | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

International

नाइजीरिया में बंदकूधारियों ने मस्जिद में घुसकर 12 लोगों की हत्या की

Date : 05-Dec-2022

 अबुजा, 05 दिसंबर (हि.स.)। नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने एक इमाम सहित एक दर्जन उपासकों की हत्या कर दी। इसके अलावा एक मस्जिद से कई अन्य लोगों का अपहरण कर लिया। स्थानीय निवासियों ने रविवार को देश के उत्तर में शनिवार रात हुई सशस्त्र गिरोह की इस वारदात की जानकारी दी।

स्थानीय नागरिकों के मुताबिक मैगामजी समुदाय की मस्जिद में यह वारदात हुई। उल्लेखनीय है कि यहां ऐसे गिरोह उन समुदायों पर हमला करते हैं जहां सुरक्षा कड़ी होती है। यह गिरोह अपह्रत लोगों को छोड़ने के बदले फिरौती मांगते हैं। साथ ही ग्रामीणों को संरक्षण शुल्क वसूलते हैं। इसके बाद यह गिरोह लोगों को खेती करने और फसल काटने से नहीं रोकते।

राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी के गृह राज्य कैटसीना के फुनटुआ निवासी लॉवल हारुना के मुताबिक बंदूकधारी बाइक से मैगामजी मस्जिद पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी। इससे मस्जिद में भगदड़ मच गई। इस गोलीबारी में मुख्य इमाम सहित करीब 12 लोग मारे गए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement