संगीत की दुनिया में ग्रैमी अवॉर्ड की शुरुआत | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

Editor's Choice

संगीत की दुनिया में ग्रैमी अवॉर्ड की शुरुआत

Date : 04-May-2023

 देश-दुनिया के इतिहास में 04 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का महत्व संगीतकारों के लिए विशेष तौर पर है। दरअसल 04 मई, 1959 को ही ग्रैमी अवॉर्ड की शुरुआत हुई। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित समारोह में पहली बार 28 ग्रैमी अवॉर्ड दिए गए। तब इसे ग्रामोफोन अवॉर्ड कहा जाता था। अवॉर्ड में दी जाने वाली ट्रॉफी का आकार भी ग्रामोफोन की तरह ही होता है। तब से हर साल संगीत की 25 से ज्यादा विधाओं के लिए कुल 75 से ज्यादा अवॉर्ड दिए जाते हैं। 14 मार्च, 2021 को 63वें ग्रैमी अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस समारोह में पॉप सिंगर बेयोन्से ने चार पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा। इसके साथ उनके पास 28 ग्रैमी अवॉर्ड हो गए। सितार वादक पंडित रविशंकर पहले भारतीय हैं जिन्हें 1968 में यह अवॉर्ड दिया गया। तबला वादक जाकिर हुसैन, एआर रहमान, जुबिन मेहता, पंडित विश्व मोहन भट्ट को भी ये अवॉर्ड मिल चुका है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement