मां कात्यायनी : नवरात्रि कि छठी देवी की पूजा | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

Editor's Choice

मां कात्यायनी : नवरात्रि कि छठी देवी की पूजा

Date : 28-Sep-2025

नवरात्रि 2025: मां कात्यायनी के आशीर्वाद से भरे शुभकामना संदेश – छठे दिन भेजें अपनों को प्यार और भक्ति से जुड़ा संदेश

शारदीय नवरात्रि 2025 का छठा दिन 28 सितंबर को मनाया जाएगा। यह दिन देवी दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी को समर्पित होता है। मान्यता है कि मां कात्यायनी की पूजा से विवाह संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और भक्तों को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष — चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति होती है।

मां कात्यायनी सिंह की सवारी करती हैं और उनके चार भुजाएं होती हैं। दाहिने हाथ में ऊपर अभय मुद्रा और नीचे वर मुद्रा है, जबकि बाएं हाथ में तलवार और कमल का फूल है। उनका रूप शक्ति, सौंदर्य और करुणा का अद्भुत संगम है।

इस पावन दिन पर भक्तगण व्रत रखते हैं और विधिपूर्वक मां कात्यायनी की पूजा करते हैं। साथ ही, अपने प्रियजनों को माता के आशीर्वाद से भरे शुभकामना संदेश भेजकर नवरात्रि की मंगलकामनाएं देते हैं। नीचे दिए गए कुछ सुंदर और भक्तिपूर्ण मैसेज आप भी अपने परिवार व मित्रों को भेज सकते हैं:

"दिव्य आंखों का नूर, करती हैं संकटों को दूर,
मां की छवि है निराली, नवरात्रि में आई खुशहाली।
छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं!"

"या देवी सर्वभूतेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।
मां कात्यायनी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।"

"अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष प्रदान करने वाली
मां कात्यायनी आपको सुख, समृद्धि और यश से भर दें।
शारदीय नवरात्रि के छठे दिन की शुभकामनाएं!"

"कात्यायनी रूप तेरा, दुर्गा मां सबसे प्यारा,
जो भी करे तेरा नाम सुमिरन,
उस पर बरसे तेरा अपार आशीर्वाद
और जीवन में हो सिर्फ खुशियों का वास।
जय मां कात्यायनी!"

"क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नमः।
मां कात्यायनी करें आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण,
नवरात्रि के छठे दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं!"


इन संदेशों के माध्यम से आप अपने अपनों तक भक्ति, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा पहुँचा सकते हैं। नवरात्रि का ये पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और सफलता लेकर आए – यही शुभकामना।

जय मां कात्यायनी! 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement