भारत 2047 में इस्लामिक स्टेट नहीं अखण्ड भारत बनेगा: नीरज दौनेरिया
लखनऊ, 20 फरवरी । बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने कहा कि भारत को कमजोर व अस्थिर करने के लिए इस्लामिक जिहाद किया जा रहा है। हिन्दुत्व को टारगेट कर उनके मान बिन्दुओं पर हमला किया जा रहा है। उन मानबिन्दुओं में ही हिन्दू बहन बेटियां आती हैं। मुस्लिम जनसंख्या बढ़ाने लिए सुनियोजित तरीके से हिन्दू लड़कियों को लव जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है। यह इस्लामिक जिहाद का सुनियोजित षड्यंत्र है।
उन्होंने कहा कि इस्लाम 2047 में भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने के षड्यंत्र के तहत ''हिन्दू लड़की फंसाओ मुस्लिम आबादी बढ़ाओ'' ऐसा नापाक इरादा लेकर जो चल रहे हैं, पटना के फुलवारी शरीफ में एनआई के छापे में मिले साहित्य से साक्ष्य सामने आये हैं। 'हिन्दुस्थान समाचार' से बातचीत में नीरज दौनेरिया ने कहा कि भारत 2047 में इस्लामिक स्टेट नहीं अखण्ड भारत बनेगा। बजरंग दल हिन्दू कन्याओं की रक्षा के लिए और उन्हें वापस लाने का काम कर रहा है।
बड़े पैमाने पर घर-वापसी करायेगा बजरंग दल
बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने कहा कि भारत में जो भी मुसलमान व ईसाई हैं, उनके पूर्वज हिन्दू हैं। देश के अंदर बर्बर इस्लामिक शासन के समय में जिन हिन्दुओं का जबरन धर्मान्तरण कराया गया, ऐसे सभी लोगों की घर वापसी कराकर उनको अपनी सनातन जड़ों से जोड़ने का कार्य बजरंग दल करेगा। तभी इनका विचार बदलेगा। आज जो भारतमाता की जय नहीं बोल रहे हैं वे अपने जीवन मूल्य से जुड़कर गर्व के साथ भारत माता की जय कहेंगे, विश्व के कल्याण का विचार करेंगे, प्राणियों में सदभावना का विचार करेंगे, सर्व भवन्तु सुखिन: की बात करेंगे। ऐसे जो लोग वापस आये हैं उनके व्यवहार से स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है।
देशव्यापी सेवा सप्ताह मनायेगा बजरंग दल
श्मशान घाट की साफ—सफाई व पौधरोपण करेंगे बजरंग दल के कार्यकर्ता
नीरज दौनेरिया ने कहा कि सेवा सुरक्षा संस्कार बजरंग दल का ध्येय वाक्य है। बजरंग दल देशभर में 12 से 19 मार्च तक सेवा सप्ताह मनायेगा। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता सामाजिक समरसता की दृष्टि से श्मशान घाट की साफ—सफाई व पौधरोपण करेंगे।
जिन श्मशान घाटों पर कोई विग्रह नहीं है। वहां भगवान शंकर की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। जहां श्मशान भूमि नहीं है वहां बजरंग दल के कार्यकर्ता श्मशान भूमि को चिह्नित कर पीपल व वट वृक्ष लगायेंगे। हिन्दू हम सब एक हैं, इस भाव से प्रत्येक हिन्दू का वहां संस्कार होना चाहिए। इसके अलावा उपेक्षित मंदिरों की साफ—सफाई भी बजरंग दल के कार्यकर्ता करेंगे। इसके लिए देशव्यापी अभियान बजरंग दल ने लिया है।
नौजवानों को साहसी व पराक्रमी बनाने के लिए बलोपासना केन्द्र
बजरंग दल हिन्दू नौजवानों को देवभक्ति से देश भक्ति की ओर ले जाने के लिए देशभर में सात हजार स्थानों पर साप्ताहिक मिलन चलाता है। इसी प्रकार देश का बल बजरंग दल के भाव को पुष्ट करने के लिए हिन्दू नौजवानों में देशभक्ति की भावना प्रबल रहे, इसके लिए बलोपासना केन्द्र चलते हैं। वर्तमान में हिन्दू नौजवानों को साहसी व पराक्रमी बनाने के लिए देशभर में 2600 स्थानों पर नियमित रूप से बलोपासना केन्द्र चल रहे हैं। इसके अलावा हिन्दू नौजवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से पुष्ट करने के लिए प्रतिवर्ष देश के सभी प्रान्तों में शौर्य प्रशिक्षण वर्ग लगाता है।
हाल ही में संपन्न कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए नीरज दौनेरिया ने बताया कि हिन्दू नौजवानों का जनजागरण करने के लिए ब्लाक स्तर पर शौर्य यात्राओं के माध्यम से जन जागरण किया है। देशभर में चार हजार से अधिक स्थानों पर शौर्य यात्रा निकाली गयी। इसी तरह हिन्दू नौजवानों में साहस तथा संस्कार देने के लिए जिला व प्रान्त स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। देश में 153 जिलों में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें 7742 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
श्रीरामचरितमानस विवाद पर उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से बहुत क्रोध आ रहा है लेकिन हृदय बड़ा रखना है अपने लोगों से नहीं लड़ना है, वह लड़ाना चाह रहे हैं हमें। हिन्दुओं की एकता को तोड़ना चाह रहे हैं लेकिन वह सफल नहीं होंगे। भारत में शक्तिशाली हिन्दू खड़ा होगा। शक्तिशाली हिन्दू से सभी समस्याओं का समाधान होगा।
