मप्र के सभी जिलों में आज मनेगा मेगा अपार आईडी दिवस | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।"— विवेक बिंद्रा

National

मप्र के सभी जिलों में आज मनेगा मेगा अपार आईडी दिवस

Date : 06-Jun-2026

 भोपाल, 06 जून। मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केन्द्र के दिशा-निर्देशों के पालन में सभी जिलों में आज शनिवार को मेगा अपार आईडी दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक विद्यालय में मेगा अपार आईडी दिवस में पालक आमंत्रित किए जाएंगे। पालकगण आधार एवं सहमति पत्र के साथ उपस्थित होकर बच्चों की अपार आईडी बनवाएंगे।


जिला परियोजना समन्वयक रविन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि अपार (स्वचालित स्थायी शैक्षणिक खाता रजिस्ट्री) आईडी विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का स्थायी डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने में सहायक होगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम, समग्र रिपोर्ट कार्ड, छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी, सीखने के परिणामों के साथ-साथ खेल, कला, सांस्कृतिक एवं अन्य सह-शैक्षणिक उपलब्धियों का भी डिजिटल रूप से संग्रह एवं संरक्षण किया जा सकेगा। इस कार्य के लिए विकासखंड स्तर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement