आइईडी धमाके की साजिश में लिप्त दो स्थानीय आतंकी गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

National

आइईडी धमाके की साजिश में लिप्त दो स्थानीय आतंकी गिरफ्तार

Date : 07-Nov-2022

 श्रीनगर, 7 नवंबर (हि.स.)। सोपोर पुलिस ने बांडीपोरा के केनुसा इलाके में हाल ही में हुए आइईडी धमाके की साजिश में लिप्त दो स्थानीय आतंकियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान इरशाद गनई और वसीम राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से रिमोट से संचालित होने वाली दो आइईडी के अलावा बड़ी मात्रा में डेटोनेटर भी बरामद किए हैं।

सोमवार को एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि ये दोनों आतंकी उत्तरी कश्मीर के सोपोर से गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोपोर पुलिस ने केनुसा बांदीपोरा में हाल ही में आइईडी विस्फोट की घटना के बाद से ही अभियान शुरू कर दिया था। इस अभियान में पुलिस ने सोमवार को दोनों आतंकी इरशाद गनई और केनुसा बांदीपोर के वसीम राजा को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो आइईडी के अलावा बड़ी मात्रा में डेटोनेटर भी बरामद किए गए हैं। उन्हाेंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/बलवान

 
 
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement