मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस पर दी शुभकामनाएं | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

National

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस पर दी शुभकामनाएं

Date : 12-Jan-2026

 जयपुर, 12 जनवरी । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी) के उपलक्ष्य में प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति और मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्र भक्ति का संदेश देते हुए कहा था - ‘‘उठो, जागो और तब तक मत रूको जब तब लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।‘‘

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श युवा शक्ति के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वामी जी के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात कर सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement