भारतीय वायु सेना का कारनामा, हवा में भरा मिस्र के लड़ाकू विमान में ईंधन | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

भारतीय वायु सेना का कारनामा, हवा में भरा मिस्र के लड़ाकू विमान में ईंधन

Date : 12-Sep-2023

 काहिरा, 12 सितंबर । भारतीय वायु सेना पूरी दुनिया में अपनी विशिष्टता साबित कर रही है। मिस्र की राजधानी काहिरा में चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान भारतीय वायु सेना के विमान ने हवा में मिस्र के लड़ाकू विमान में ईंधन भरकर एक बार फिर अपनी क्षमताओं का लोहा मनवाया।

मिस्र की राजधानी काहिरा में बीती 27 अगस्त से संयुक्त सैन्य अभ्यास ब्राइट स्टार-23 का आयोजन हो रहा है। 16 सितंबर तक चलने वाले अभ्यास में भारतीय वायुसेना पहली बार भाग ले रही है। यहां मिस्र और भारत के साथ अमेरिका, सऊदी अरब, ग्रीस और कतर की वायुसेना टुकड़ियां भी मौजूद हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य शामिल देशों के मध्य सामंजस्य स्थापित करना और रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देना है।

भारतीय वायुसेना के दल में पांच मिग-29, दो आईएल-78, दो सी-130 और दो सी-17 विमान शामिल हैं। इनके साथ गरुड़ विशेष बल के कर्मियों के साथ स्क्वाड्रन के कर्मचारी भी अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। इस सैन्य अभ्यास का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें भारतीय वायु सेना के आईएल-78 ने हवा में मिस्र के मिग-29 लड़ाकू विमान में ईंधन भरा। इसके अलावा भारतीय वायु सेना के विमानों के हैरतअंगेज कारनामे सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत और मिस्र के बीच हमेशा गहरे संबंध रहे हैं। वर्ष 1960 के दशक में संयुक्त रूप से दोनों देशों ने एयरो-इंजन और विमान के विकास पर काम किया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement