बांग्लादेश में ढाका-17 संसदीय सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

बांग्लादेश में ढाका-17 संसदीय सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

Date : 17-Jul-2023

 बांग्लादेश में ढाका-17 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव और सात जिलों की सात नगर पालिकाओं में चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। वोटर शाम चार बजे तक मतदान कर सकेंगे।

चुनाव अधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं। ढाका-17 सीट इस साल 14 मई को लोकप्रिय अभिनेता और स्वतंत्रता सेनानी अकबर हुसैन पठान फारूक की मृत्यु के बाद खाली हुई थी। एक जून को चुनाव आयोग ने उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement