प्रिंस हैरी ने वेस्टर्न बुलडॉग्स के ट्रेनिंग ग्राउंड में साझा की पिता बनने की चुनौतियां | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

प्रिंस हैरी ने वेस्टर्न बुलडॉग्स के ट्रेनिंग ग्राउंड में साझा की पिता बनने की चुनौतियां

Date : 15-Apr-2026

 मेलबर्न (आस्ट्रेलिया), 15 अप्रैल । ब्रिटिश शाही परिवार के प्रमुख सदस्य 'ड्यूक ऑफ सक्सेस' प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। प्रिंस हैरी बुधवार को मेलबर्न के फुटस्क्रे में मिशन विटेन ओवल स्थित वेस्टर्न बुलडॉग्स के प्रशिक्षण मैदान पर पहुंचे। उन्होंने स्वैच्छिक संगठन मोवेम्बर के पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य और पितृत्व पर केंद्रित गोष्ठी में विचार साझा किए। उन्होंने नए माता-पिता के सामने आने वाली चुनौतियों पर विचार साझा किए। प्रिंस हैरी ने जोर दिया कि पूरी तरह टूट जाने से पहले मदद लेना कितना जरूरी है।

हैरी ने बताया कि दो बच्चों आर्ची और लिलिबेट के पिता के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाने से पहले उन्हें मानसिक आघात से जूझना पड़ा था। उन्होंने माना कि आर्ची के जन्म के शुरुआती दिनों में वह "कटा-कटा" सा महसूस करते थे। उन्होंने कहा, "जिस तरह से दुनिया आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए आज के जमाने में हम जिन बच्चों की परवरिश कर रहे हैं, उन्हें पहले से बेहतर (अपग्रेड) होना होगा।"

द ऑस्ट्रेलियन समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, हैरी ने माता-पिता और मोवेम्बर समर्थकों से पितृत्व के बाद आने वाले बदलाव के बारे में बात की। उन्होंने माना कि यह बेहद सुखद अनुभव है, वहीं इससे असहायता और अकेलापन महसूस होने जैसी भावनाएं भी पैदा हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि उनके थेरेपिस्ट ने उन्हें बच्चे के जन्म के बाद अपनी भावनाओं के प्रति सचेत रहने की सलाह दी थी। प्रिंस हैरी ने छोटे बच्चों के साथ घर से काम करने के बीच संतुलन बनाने से जुड़े कुछ किस्से भी साझा किए।

उन्होंने बुलडॉग्स के सितारों टॉम लिबरेटर, एडम ट्रेलोअर और मैथ्यू केनेडी के साथ ऑस्ट्रेलियन रूल्स फुटबॉल में अपनी किकिंग (किक मारने) के कौशल का प्रदर्शन भी किया। प्रिंस हैरी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का बड़ा मकसद मानसिक स्वास्थ्य और पूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों के बारे में जागरुकता फैलाना है। ड्यूक ऑफ ससेक्स ब्रिटिश सेना में सेवा दे चुके हैं। वह बुधवार को ऑस्ट्रेलियन वॉर मेमोरियल में पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे। इसके बाद स्वदेशी 'स्मोकिंग सेरेमनी' (धुआं रस्म) हुई। इस अवसर पर किंग चार्ल्स के छोटे बेटे को अपने सर्विस मेडल पहने हुए देखा गया। समारोह के बाद हैरी को संग्रहालय का दौरा कराया गया।

इसके बाद प्रिंस हैरी ने 'फॉर आवर कंट्री' नामक स्मारक स्थल का अवलोकन किया। प्रिंस हैरी ने शाही जीवन के दौरान 2014 में 'इन्विक्टस गेम्स' की स्थापना की थी। इसका मकसद घायल और बीमार पूर्व सैन्य दिग्गजों को सहायता प्रदान करना था। हैरी और उनकी पत्नी इस समय निजी, व्यावसायिक और परोपकारी कार्यों के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement