इस्तांबुल में संभावित शांति वार्ता: रूस-यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने की दिशा में नया प्रयास | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

इस्तांबुल में संभावित शांति वार्ता: रूस-यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने की दिशा में नया प्रयास

Date : 15-May-2025

तीन साल बाद पहली बार रूस और यूक्रेन के बीच प्रत्यक्ष शांति वार्ता की संभावनाएं फिर से प्रबल हुई हैं। रूस द्वारा प्रत्यक्ष वार्ता का प्रस्ताव दिए जाने के बाद, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध समाप्त करने के लिए तुर्की के इस्तांबुल में आमने-सामने बातचीत का निमंत्रण दिया है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पत्रकारों को जानकारी दी कि रूसी प्रतिनिधिमंडल कल इस्तांबुल में यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल की प्रतीक्षा करेगा। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वार्ता में कौन-कौन शामिल होगा और क्या राष्ट्रपति पुतिन स्वयं बैठक में भाग लेंगे। पेसकोव ने कहा कि मॉस्को के प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इस वार्ता में संभावित भागीदारी की योजना बना रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, वे अपने वरिष्ठ दूत स्टीव विटकॉफ और कीथ केलॉग को इस्तांबुल भेज सकते हैं, जो वार्ता प्रक्रिया में मध्यस्थ या पर्यवेक्षक की भूमिका निभा सकते हैं।

गौरतलब है कि रविवार देर रात अपने संबोधन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोनों देशों के बीच 30 दिनों के पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम पर सहमति जताने की बात कही थी, जिसके बाद यह वार्ता प्रस्ताव सामने आया है। यह प्रयास रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement