श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने युद्ध नायकों को किया नमन | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने युद्ध नायकों को किया नमन

Date : 25-Nov-2024

 कोलंबो, 25 नवंबर । श्रीलंका के राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर अनुरा कुमारा दिसानायके ने आज राजधानी के विहारमहादेवी पार्क के सेनोटाफ युद्ध स्मारक में आयोजित सशस्त्र बल स्थापना दिवस-2024 समोराह और पोपी फूल उत्सव में हिस्सा लिया। उन्होंने मातृभूमि की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान करने वाले युद्धनायकों को नमन किया।

सशस्त्र बल स्थापना दिवस-2024 समोराह और पोपी फूल उत्सव का आयोजन श्रीलंका पूर्व सैनिक संघ ने सशस्त्र सेवाओं के सहयोग से किया। समारोह में प्रथम विश्व युद्ध से लेकर अब तक के संघर्ष में अपना सर्वोच्च बलिदान करने वालों को याद किया गया। राष्ट्रपति दिसानायके का श्रीलंका एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन के महासचिव लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) अजित सियाम्बलपतिया ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

सेनोटाफ युद्ध स्मारक में धार्मिक अनुष्ठान के बाद शहीद युद्ध नायकों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद राष्ट्रपति ने विशिष्ट अतिथियों और श्रीलंका पूर्व सैनिक संघ के प्रतिनिधियों के साथ युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उप रक्षामंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अरुणा जयशेखरा, रक्षा मंत्रालय के सचिव एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) संपत थुआकोंथा, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल शैवेंद्र सिल्वा, सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एचएलवीएम लियानाज, वायुसेना के कमांडर मार्शल उडेनी राजपक्षे, नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल प्रियंता परेरा, विदेशी राजदूत, त्रि-सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व सैनिक संघ के सदस्य और देश के लिए अपनी जान देने वाले तीनों सेनाओं के सदस्यों के परिवारों के रिश्तेदार शामिल हुए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement