रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन ने पहली बार रूसी क्षेत्र पर अमेरिका द्वारा आपूर्ति की गई लंबी दूरी की मिसाइलें दागी हैं। | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन ने पहली बार रूसी क्षेत्र पर अमेरिका द्वारा आपूर्ति की गई लंबी दूरी की मिसाइलें दागी हैं।

Date : 20-Nov-2024

 रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन ने पहली बार रूसी क्षेत्र पर अमेरिका द्वारा आपूर्ति की गई लंबी दूरी की मिसाइलें दागी हैं, जबकि एक दिन पहले ही वाशिंगटन ने इस तरह के हमलों की अनुमति दी थी।

मंत्रालय ने कल कहा कि हमले का लक्ष्य उत्तर में यूक्रेन की सीमा से लगे ब्रायंस्क क्षेत्र को बनाया गया था। उसने कहा कि पाँच मिसाइलों को मार गिराया गया और एक ने नुकसान पहुँचाया, जिसके टुकड़ों से एक सैन्य प्रतिष्ठान में आग लग गई।

हालांकि, दो अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक संकेतों से पता चलता है कि रूस ने यूक्रेन द्वारा दागी गई लगभग आठ मिसाइलों में से केवल दो को ही रोक पाया था।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement