विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज नई दिल्ली में सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद के साथ बैठक करेंगे। सऊदी विदेश मंत्री कल दो दिवसीय भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।
भारत और सऊदी अरब के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं जो सदियों पुराने आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाते हैं। भारत सऊदी अरब का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है जबकि सऊदी अरब भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। वित्तीय वर्ष 2023 के दौरान द्विपक्षीय व्यापार 52.76 बिलियन डॉलर का था। सऊदी अरब में भारतीय समुदाय की संख्या 2.65 मिलियन से अधिक है और यह दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु है। वार्षिक हज यात्रा भारत-सऊदी द्विपक्षीय संबंधों का एक अन्य महत्वपूर्ण घटक है।
