बांग्लादेश में अवामी लीग की पूर्व सांसद नजमा बेगम गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

बांग्लादेश में अवामी लीग की पूर्व सांसद नजमा बेगम गिरफ्तार

Date : 07-Oct-2024

ढाका, 07 अक्टूबर। बांग्लादेश में महिला आरक्षित सीट से अवामी लीग की पूर्व सांसद नजमा बेगम उर्फ ​​शूली आजाद को कल रात ढाका के निकेतन इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की जासूसी शाखा के अतिरिक्त आयुक्त रेजाउल करीम मलिक ने इसकी पुष्टि की है। यह जानकारी द डेली स्टार ने अपने न्यूज पोर्टल में साझा की।

पुलिस अधिकारी रेजाउल करीम मलिक ने आज सुबह बताया कि नजमा बेगम उर्फ शूली आजाद को ब्राह्मणबारिया पुलिस को सौंप दिया गया है। उल्लेखनीय है नजमा बेगम को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना करीबी माना जाता है। पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ कई संगीन आरोप हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement