डोनाल्ट ट्रंप अब फिर कर सकेंगे ट्वीट, मस्क ने अकाउंट बहाल किया | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।"— विवेक बिंद्रा

International

डोनाल्ट ट्रंप अब फिर कर सकेंगे ट्वीट, मस्क ने अकाउंट बहाल किया

Date : 20-Nov-2022

 वाशिंगटन, 20 नवंबर (हि.स.)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बहाल हो गया है। एलन मस्क ने ट्रंप का खाता बहाल करने की घोषणा की। उन्होंने ट्विटर पर लोगों की राय जानने के बाद यह फैसला किया। 

ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने कहा था कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा। पिछले साल अमेरिकी संसद पर हुए हमले के बाद ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया था।

एलन मस्क ने 19 नवंबर को यूजर्स से पोल में पूछा था कि ट्रंप का अकाउंट बहाल करना चाहिए यह नहीं। इस पर 51.8 फीसद यूजर्स ने अकाउंट बहाल करने के पक्ष में वोट दिया। इस पोल में कुल 1,50,85,458 लोगों ने हिस्सा लिया। 135 मिलियन से अधिक लोगों ने पोल को देखा।

मस्क ने ट्विटर खरीदने से पहले ट्रंप समेत कई अकाउंट पर लगाए गए प्रतिबंधों को मूर्खतापूर्ण रवैया बताया था। उन्होंने कहा था, 'स्थायी प्रतिबंध काफी कम लगने चाहिए। यह स्पैम या स्कैम जैसे अकाउंट पर लगाए जाने चाहिए। 

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement