बीपी लो होने पर क्या खाएं? | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Health & Food

बीपी लो होने पर क्या खाएं?

Date : 14-Sep-2024

 ब्लड प्रेशर लो होना बीपी हाई होने से ज्यादा खतरनाक माना जाता है। हालांकि कई बार लोगों को बीपी लो होने और हाई होने में फर्क समझ नहीं आता है। जब बीपी लो होता है तो कई बार अचानक से चक्कर आने लगते हैं और हाथ पैर सुन्न होने लगते हैं। ऐसे में तुरंत राहत पाने के लिए दवा का इस्तेमाल करें। अगर दवा नहीं है तो कुछ घरेलू उपाय करके भी बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है।  

बीपी लो होने पर क्या खाएं?

कैफीन- बीपी कम होने पर आपको कैफीन युक्त चीजें जैसे कॉफी या चाय पीने से आराम मिलेगा। जब कभी अचानक से बीपी डाउन हो तो तुरंत 1 कप कॉफी या चाय पी लें। इससे ब्लड प्रेशर को नार्मल करने में मदद मिलेगी।

तुलसी- लो बीपी के मरीज रोजाना तुलसी के पत्ते चबाएं। रोज सुबह 5 तुलसी के पत्ते चबाने और उसका रस पीने से ब्लड प्रेशर नार्मल हो जाता है। तुलसी में यूजीनोल नामक का एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है।

किशमिश और चना- अगर लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो चना और किशमिश खाएं। इसके लिए 50 ग्राम चना को 10 ग्राम किशमिश को अच्छी तरह से धो लें और फिर साफ पानी में भिुगो दें। सुबह चना और किशमिश को साथ में चबाकर खा लें और इसका पानी पी लें।

गाजर और पालक- लो बीपी के मरीज के लिए गाजर और पालक का जूस फायदेमंद होता है। इससे ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। करीब 200 ग्राम गाजर के रस में थोड़ा पालक का रस मिलाकर पीने से बीपी नॉर्मल रहता है।

दालचीनी- लो ब्लड प्रेशर के मरीज दालचीनी का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए दालचीना का पाउडर रोजाना गर्म पानी के साथ लें। आपको काफी फायदा होगा। आप चाहें तो सुबह शाम भी इसे पानी से ले सकते हैं।

 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement