काफी फायदेमंद है लाल अंगूर | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Health & Food

काफी फायदेमंद है लाल अंगूर

Date : 17-Dec-2023

सेहत के लिए लाल अंगूर किसी वरदान से कम नहीं है. इसके सेवन से किडनी से जुड़ी कई तरह की समस्याएं खत्म हो सकती हैं. दरअसल, किडनी के मरीज अपनी डाइट को बेहतर बनाकर कई तरह की प्रॉब्लम्स से बच सकते हैं। उनके लिए कई चीजों का सेवन फायदेमंद हो सकता है. इनमें से एक है लाल अंगूर जो बेहद फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं यह किडनी पेशेंट के लिए कैसे और क्यों बेहतर माना जाता है।

विटामिन सी और फ्लेवोनोइड्स का स्रोत
अंगूर विटामिन सी और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होता है, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स किडनी की बीमारी को बढऩे से रोकने में मदद करते हैं और हार्ट की बीमारियों, डायबिटीज और दूसरी कई बीमारियों से बचाने का काम करता है. अंगूर में 75 ग्राम करीब आधा कप अंगूर में 1.5 मिलीग्राम सोडियम, 144 मिग्म पोटैशियम, 14 मिलीग्राम फास्फोरस और 0.5 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इसलिए ये फायेदमंद माना जाता है।
किडनी पेशेंट्स अंगूर को कैसे खाएं
1. एक रिसर्च के मुताबिक,अंगूर के पाउडर का सेवन करने वालों में किडनी के पेशेंट्स के लिए अच्छा पाया गया है. डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
2. लाल अंगूर का सेवन स्नैक्स और सलाद की तरह कर सकते हैं।

 

 
 

3. अलग-अलग रेसिपी में लाल अंगूर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
किडनी के मरीज इस तरह रखें ख्याल
किडनी पेशेंट्स खास तरह की डाइट फॉलो कर समस्याओं से बच सकते हैं। डॉक्टर भी उन्हें सही डाइट की सलाह देते हैं. हालांकि, किडनी को कितना डैमेज हुआ है, ये इस बात पर भी निर्भर करता है। इसलिए बेहतर है कि किडनी एक्सपर्ट और डायटीशियन की सलाह पर डाइट चार्ट बनाए और उसे फॉलो करें. इससे ब्लड से वेस्ट को कम कर किडनी को काम में सुधार होता है।

 

 

 


 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement