मुख्य समाचार:: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह फ्रांस और स्लोवाकिया की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। डीआरडीओ ने बहुस्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए लगातार तीन उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किए। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने तेल जहाज पर अमेरिकी हमले को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया, जिसमें तीन भारतीय नाविक मारे गए थे। भारत और बांग्लादेश सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। अमेरिका का कहना है कि प्रस्तावित शांति समझौते के तहत वह ईरान के नागरिक परमाणु कार्यक्रम के लिए खुला है। बैडमिंटन में, पीवी सिंधु आज ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल सेमीफाइनल में जापान की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची का सामना करेंगी। फीफा विश्व कप में, लॉस एंजिल्स में ग्रुप डी में पैराग्वे के खिलाफ चल रहे मैच में संयुक्त राज्य अमेरिका ने 3-1 की बढ़त बना ली है। | The Voice TV