नई दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेले की मुख्य विशेषताएं | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Science & Technology

नई दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेले की मुख्य विशेषताएं

Date : 03-Feb-2025

 

देश भर से बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडप में आयोजित नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का आनंद ले रहे हैं। नौ दिवसीय इस आयोजन का उद्घाटन कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया। पुस्तक मेले में पचास से अधिक देश भाग ले रहे हैं।

 

इस साल, रूस के अलावा मेले में इटली, फ्रांस, कतर, यूएई, स्पेन, सऊदी अरब, कोलंबिया और तुर्की जैसे कई देशों से भागीदारी देखने को मिलेगी। इस कार्यक्रम में करीब दो हजार प्रकाशक और एक हजार वक्ता भाग ले रहे हैं।

 

पुस्तक मेले में विभिन्न प्रकार और विधाओं की पुस्तकों का विस्तृत संग्रह है, जिसमें शैक्षिक पुस्तकों से लेकर उपन्यास, जीवनी से लेकर कॉमिक्स पुस्तकें शामिल हैं। इसके अलावा, बच्चों के लिए विशेष रूप से बनाए गए मंडप में माता-पिता भी बच्चों के साथ पुस्तकों की खरीदारी करते देखे गए।

 

विश्व पुस्तक मेला इस महीने की 9 तारीख तक पुस्तक प्रेमियों के लिए सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement