गौरेला पेंड्रा मरवाही : फिजिकल कॉलेज पेण्ड्रा में प्रवेश हेतु चयन प्रक्रिया 19 जून से | The Voice TV

Quote :

"अपने जीवन को खुद ही बदलना होगा, दूसरों का इंतजार मत करो।" - स्वामी विवेकानंद

National

गौरेला पेंड्रा मरवाही : फिजिकल कॉलेज पेण्ड्रा में प्रवेश हेतु चयन प्रक्रिया 19 जून से

Date : 15-Jun-2026

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, 15 जून । शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु शासकीय शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय पेण्ड्रा में संचालित डी.पी.एड. एवं बी.पी.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों से 31 मई तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

महाविद्यालय द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों एवं संलग्न प्रमाण-पत्रों की जांच उपरांत शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं साक्षात्कार के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर महाविद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों में अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ चयन प्रक्रिया में उपस्थित होने कहा गया है।

चयन प्रक्रिया का आयोजन शासकीय शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय पेण्ड्रा में किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 जून को प्रातः 8 बजे विभागीय पुरुष एवं महिला वर्ग के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं साक्षात्कार आयोजित किया गया है। 20 जून को प्रातः 8 बजे स्वाध्यायी पुरुष वर्ग और 21 जून को प्रातः 8 बजे स्वाध्यायी महिला वर्ग के बी.पी.एड., डी.पी.एड. अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया संपन्न होगी। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होने अपील की है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement